फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four injured in road accidents, including elderly

सड़क हादसों में अधेड़ समेत चार घायल

Fri, 03 Mar 2017 01:03 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 03 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents, including elderly
सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
दो स्थानों पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में अधेड़ समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी और निजी अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  केराकत संवाददाता के अनुसार, डोभी विकास खंड में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात रामजीत (42) निवासी ग्राम कोइलारी, सुजीत (34) निवासी बोड़सरखुर्द और सुभाष चन्द निवासी ग्राम अवहदपुर किसी काम से बाइक द्वारा जौनपुर शहर जा रहे थे। केराकत के सरायबीरू के पास एक आटो रिक्शा से बाइक भिड़ गई। जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां सुजीत की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


करंजाकला संवाददाता के अनुसार, शाहगंज शबरहद स्थित सेंट जांस स्कूल के सामने बाइक की चपेट में आने से विद्यालय का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।मनोज सिंंह (40) निवासी जंगीपुरखुर्द सरायख्वाजा शबरहद स्थित सेंट जांस स्कूल में तैनात है। वह गुरुवार को स्कूल जा रहा था। बस से उतरने के बाद स्कूल की तरफ जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के एक निजी स्कूल में उसका उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के  बाद जिला अस्पताल रेफर कर    दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed