फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four Gram Panchayats rewarded with CM Incentive Scheme

सीएम प्रोत्साहन योजना से चार ग्राम पंचायत पुरस्कृत

Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four Gram Panchayats rewarded with CM Incentive Scheme
जौनपुर। जिले की चार ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत किया गया हैं। इन चयनित ग्राम पंचायतों को सरकार ने पुरस्कार के तौर पर विशेष बजट दिया है। इनमें रामपुर ब्लाक की दो, केराकत ब्लाक की एक और मुंगराबादशाहपुर की एक ग्राप पंचायत शामिल हैं। इन सभी पंचायतों को कुल मिलाकर 31 लाख रुपये का बजट पुरस्कार के तौर पर दिया गया है। इस धनराशि से गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के रामपुर ब्लॉक के पट्टी जियारायपुर व निस्फी, केराकत ब्लॉक के सिंगरौली, मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के हसनपुर को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत किया गया है। इसमें सिंगरौली को 11 लाख, हसनपुर को नौ लाख, पट्टी जियारायपुर को सात लाख व निस्फी को चार लाख रुपये शासन से पुरस्कार स्वरूप बजट दिया गया है।
विज्ञापन

27 ग्राम पंचायतों ने किया था आवेदन
जौनपुर। इस पुरस्कार के लिए 27 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी ने इन गांवों में पहुंचकर सत्यापन किया था। इसके बाद चार गांवों को शासन को संस्तुति के लिए भेजा गया था। शासन ने इन गांवों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। पुरस्कार योजना में प्रतिभाग करने वाली ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, पेयजल, पंचायत में हुए कार्य, ई-गवर्नेंस कोविड में किए गए कार्य समेत 40 प्रश्न का ऑनलाइन जवाब देना था। इसके लिए जिला स्तर पर बनी टीम ने जब सत्यापन किया तो सिंगरौली, हसनपुर,पट्टी जियारायपुर, निस्फी ग्राम पंचायतें पुरस्कार योजना पर खरी उतरीं और बेहतर मिलीं। इस पर जिला स्तरीय टीम ने उनका नाम शासन स्तर पर भेजने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चार ग्राम पंचायत पुरस्कृत हुए हैं। इन गांवों को कुल 31 लाख रुपये प्राप्त हुए है। पुरस्कार प्राप्त ग्राम पंचायतों में कार्य योजना बनेगी, उस कार्य योजना के अनुुसार विभिन्न तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed