फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four dead, including three women from Corona, 308 newly infected

623 ने दी कोरोना को मात, तीन महिला समेत चार की मौत

Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four dead, including three women from Corona, 308 newly infected
जौनपुर। कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 623 मरीज ठीक हुए। खास बात यह कि नए मरीजों की संख्या इसके आधे से भी कम रही। कुल 308 नए संक्रमित मिले, जबकि तीन महिलाओं समेत चार की मौत हुई। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 3462 हो गई है। इसमें 3221 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। 313 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 190 मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वालों में शाहगंज निवासी 40 वर्षीय, सरायख्वाजा क्षेत्र निवासी 55 और बक्शा के धनियामऊ निवासी 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। महराजगंज निवासी वृद्ध (72) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मरीज जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती थे। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाया गया। कुल 2966 नमूनेे लिए गए। इसमें एंटीजन किट से 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरटी-पीसीआर लैब में जांच को भेजे गए 201 नमूने पॉजिटिव रहे। जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन से 14 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को 623 मरीजों को छुट्टी दी गई। जिले के एल-2 अस्पतालों में 166 मरीज भर्ती हैं। इसमें 74 मरीज सांस के रोगी हैं, जिन्हें जिला अस्पताल के प्रिजमटीव वार्ड में रखा गया है। निजी अस्पतालों में 141 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed