फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four big thefts in Sujanganj in 12 days, same method of crime

Jaunpur News: सुजानगंज में 12 दिन में चार बड़ी चोरियां, वारदात का एक ही तरीका

Thu, 17 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four big thefts in Sujanganj in 12 days, same method of crime
बरईपार। सुजानगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने 12 दिन के अंदर चार बड़ी चोरियों को अंजाम दिया। इन घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका। इसमें दहेव गांव में 30 लाख की बड़ी चोरी भी है। कुछ वारदातें सीसीकैमरे में कैद हैं। गौर करने वाली बात ये है कि सभी घटनाओं में चोरी का एक ही तरीका है। जैसे रात एक से दो बजे के बीच घटना हुई, 10 मिनट में चोरी कर निकल गए। खिड़की व दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे।12 जुलाई को बारा और दहेव गांव में चोरी हुई थी। तीसरे गांव में करौरा में एक जुलाई को घर से, दो जुलाई को शचिपुरम में प्राथमिक विद्यालय में वारदात हुई। इन मामलों में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। हर चोरी करने का तरीका लगभग मिलता-जुलता है इससे लग रहा है कि गिरोह काफी सक्रिय है। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और डर का माहौल है।
विज्ञापन

केस वन :-दहेव गांव में 12 जुलाई की रात गोविंद दुबे के घर के पीछे से स्लाइडिंग की जाली हटाकर चोर अंदर घुसे। बक्सा-, लमारी तोड़कर चार चेन, 6 अंगूठी, एक सोने की बिस्किट, एक हार, एक छागल, कान के कुछ आभूषण, 65 हजार नकद ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए आभूषणों की कीमत 30 लाख रुपये है। घर से बाहर भागते हुए आरोपी सीसीकैमरे में कैद हो गए। घटना के अगले दिन पुलिस ने मौके की पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिए लेकिन अब तक खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन




केस टू :-12 जुलाई को ही बारा गांव में सुमित सिंह के घर ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



केस थ्री :-एक जुलाई को वीरेंद्र पाल ग्राम करौरा निवासी के घर से करीब 5 लाख रुपये के गहने व किचन का पूरा सामान व गृहस्थी का सामान चोर उठा ले गए थे। इसमें भी मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी का अंजाम दिया गया। मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




केश फोर :-बीते 2 जुलाई को पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य के गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय शचिपुरम में किचन का ताला तोड़कर बर्तन, अनाज चोर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने थाने पर सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था।


दहेव में सीसीकैमरे की फुटेज के आधार पर चोरी रात एक से दो बजे के बीच हुई। भवन स्वामी एक बजे तक जाग रहे थे। इसी तरह अन्य चोरी की घटनाएं भी रात एक से दो बजे के बीच हुई। चोर भवन में प्रवेश के बाद 10 मिनट में घटना को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस टीमें चोरों को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं।- विवेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बदलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed