{"_id":"6307b8a705d4582e9f2680d2","slug":"four-arrested-for-plotting-theft-pistol-recovered-jaunpur-news-vns6708899114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की साजिश करते चार गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की साजिश करते चार गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की साजिश करते समय लाइनबाजार थाना व एसओटी टीम ने बुधवार की रात वन विभाग के मैदान में बने मंदिर के पास से चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी के आठ मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। 15 सौ रुपये नकद, चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी मिले।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पिली कोठी के सामने वन विभाग के मैदान में बने मंदिर के पास से चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार निवासी गनेशपुर चकिया जिला चंदौली की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस 315 बोर मिला। मनोज के साथ टिंकू मौर्या निवासी निराला नगर वाराणसी, चंदन सिंह निवासी पुरेव थाना जलालपुर जौनपुर व शिवकुमार बिंद निवासी खरगसेनपुर जौनपुर को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की आठ मोबाइल व 1500 रुपये नकद, पेचकश, पिलास, सब्बल, चाभी का गुच्छा बरामद किया गया। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।