फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four accused of robbery arrested, went to jail

लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery arrested, went to jail
चार बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन

- चार दिन पूर्व लूट की वारदात को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। चार दिन पूर्व बाइक सवार युवक से हुई लूट के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। वारदात में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।

एसओ संतोष राय ने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सोनू दुबे अपने ननिहाल नेवढ़िया थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में रहता है। मंगलवार की रात घर पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम से खाना खाकर देर रात करीब 12 बजे दिव्यांग मिथिलेश तिवारी के साथ ननिहाल आ रहा था। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव के पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर असलहे के बल पर नकदी, मोबाइल लूट कर फरार हो गए। केस दर्ज मामले की छानबीन की जा रही थी। केस दर्ज होने के बाद पड़ोसी गांव का एक युवक सोनू के घर पहुंचकर मुकदमा वापस लेने का दबाव देने लगा। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात में शामिल तीनों बदमाश चिह्नित कर लिए गए। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में मनीष विश्वकर्मा निवासी हथियाडीह व अंकित पटेल, कोमल पटेल और राहुल यादव निवासी बोड़रापुर बनेवारा थाना नेवढ़िया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed