फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Foul smell emanates from locked house; young man's body found after breaking down the door.

Jaunpur News: बंद मकान से उठी दुर्गंध, दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव मिला

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Foul smell emanates from locked house; young man's body found after breaking down the door.
केराकत। शेखजादा मोहल्ले में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से बंद पड़े एक मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में मकान मालिक ज्ञानेंद्र वर्मा उर्फ सबलू (48) का शव पड़ा मिला। पुलिस ने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनुमान के मुताबिक उनकी मौत चार से पांच दिन पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से मकान से लगातार दुर्गंध आ रही थी। शनिवार शाम वार्ड सदस्य राजेश साहू को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो ज्ञानेंद्र वर्मा का शव बरामद हुआ। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed