{"_id":"5f6a3dc98ebc3ed8f50f87bd","slug":"former-zilla-panchayat-member-s-husband-shot-dead-admitted-to-district-hospital-jaunpur-news-vns5488030137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश पासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ?
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित बिजेथुआ महावीर मंदिर में दर्शन कर निकले रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। उनको बदलापुर सीएचसी लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बदलापुर कस्बे के सरोखनपुर वार्ड नंबर चार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती देवी के पति सुरेश चंद्र सरोज (55) हर मंगलवार को दर्शन करने बिजेथुआ महावीर मंदिर जाते थे। मंगलवार की सुबह इनोवा कार से लल्लू यादव निवासी बनगांव पट्टी, डॉ. राजकुमार यादव व इंद्रदेव मिश्र निवासी कमालपुर के साथ बिजेथुआ महावीर मंदिर दर्शन करने गए थे। जैसे ही वह दर्शन कर बाहर आ रहे थे, तभी हेलमेट लगाकर पहुंचे युवक ने उन पर फायर कर दिया। गोली सिर के पास लगी। आनन-फानन में साथी सुरेश को लेकर सीधे सीएचसी बदलापुर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संतोष राय, एसआई राजेश यादव भी अस्पताल पहुंच गए। घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। सुरेश ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटनास्थल सुल्तानपुर जिले में है। वहां की पुलिस को सूचना नहीं दी गई और न ही 112 नंबर डायल किया गया। घायल को सीधे बदलापुर सीएचसी लाया गया। मेडिकल जांच में फायर इंजरी की बात स्पष्ट नहीं हुई है। घायल से पूछताछ की गई है। उसके बयान के आधार पर सुल्तानपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। जांच की कार्रवाई उनके स्तर से होगी। जौनपुर पुलिस इसमें सहयोग करेगी। -त्रिभुवन सिंह, एएसपी ग्रामीण