फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MP Dhananjay Singh became National General Secretary of JDU decision of Nitish Kumar

Jaunpur: पूर्व सांसद धनंजय सिंह बने JDU के राष्ट्रीय महासचिव, नीतीश कुमार के इस फैसले के क्या हैं सियासी मायने

Thu, 23 Mar 2023 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 07:26 PM IST
सार

यूपी से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने से लोकसभा चुनाव में जेडीयू को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नीतीश कुमार की पार्टी के इस फैसले को अब बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Former MP Dhananjay Singh became National General Secretary of JDU decision of Nitish Kumar
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इससे समर्थकों में खुशी है। यूपी से धनंजय सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने से लोकसभा चुनाव में जेडीयू को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


दो बार विधायक रहे धनंजय सिंह एक बार जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह इस समय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इनके पिता राजदेव सिंह भी रारी विधान सभा सीट से विधायक रह चुके हैं। एक बार फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर धनंजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने चला बड़ा सियासी दांव!

इधर, राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि धनंजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर जेडीयू ने यूपी के पूर्वांचल को साधने के लिए बड़ा सियासी दांव चला है। नीतीश कुमार की पार्टी के इस फैसले को अब बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में धधकती चिताओं के बीच सजेगी नगरवधुओं की महफिल, महाश्मशान पर श्रृंगार महोत्सव 26 से

लोकसभा चुनाव से पहले इसे नीतीश कुमार का नया दांव माना जा रहा है। 2022 के यूपी विधानसभा के चुनाव में धनंजय सिंह जेडीयू के टिकट पर मल्हनी से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

जौनपुर जिले के बनसफा में सामान्य परिवार में जन्मे  धनंजय सिंह ने 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और 2008 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से परास्नातक की डिग्री हासिल की है।  लखनऊ विश्वविद्यालय में मंडल कमीशन का विरोध कर धनंजय ने अपनी छात्र राजनीति को धार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed