फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cannes Film Festival Former IAS Abhishek singh arrived on red carpet increased prestige of Jaunpur

कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कारपेट पर पहुंचे पूर्व IAS अभिषेक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाैनपुर का मान

Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:10 AM IST
सार

जौनपुर के लोगों में अभिषेक सिंह की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

विज्ञापन
Cannes Film Festival Former IAS Abhishek singh arrived on red carpet increased prestige of Jaunpur
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर अभिषेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Cannes Film Festival: पूर्व आईएएस और अब अभिनेता बन चुके अभिषेक सिंह अपनी फिल्म 1946 डायरेक्ट एक्शन डे द अर्स्ट हिस्ट्री ऑफ बंगाल के लिए 77वें  कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है। 

विज्ञापन


यह फिल्म 1946 में बंगाल में हुए सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक घटनाक्रम पर आधारित है। अभिषेक के छोटे भाई वैभव ने बताया कि उनकी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से शानदार सराहना मिली है। 
विज्ञापन


अभिषेक सिंह ने रेड कारपेट पर अपने बेहतरीन अंदाज में शिरकत की और भारत का प्रतिनिधित्व किया। 14 मई से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में दुनिया भर के फिल्म कलाकार, निर्देशक और निर्माता शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक सिंह की मौजूदगी से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के युवा वर्ग को एक नया संदेश मिला है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी क्षेत्र में पहचान बनाई जा सकती है। इस प्रकार के फ़िल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले अभिषेक सिंह जौनपुर के पहले व्यक्ति हैं। 


अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद मनोरंजन जगत में कदम रखा था। वे कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में नज़र आ चुके हैं, और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपस्थिति ने उन्हें एक वैश्विक पहचान  दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed