फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former colleges give relief to 160 colleges, affiliation will increase for one year

160 कॉलेजों को पूविवि ने दी राहत, एक वर्ष के लिए बढ़ेगी संबद्धता

Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Former colleges give relief to 160 colleges, affiliation will increase for one year
करंजाकला। कोविड काल के कारण संबद्धता का नवीनीकरण न करा पाने वाले कॉलेजों को पूविवि ने राहत दी है। एक वर्ष के लिए उनकी संबद्धता का विस्तार किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या गाजीपुर जिले के कॉलेजों की है। यहां 80 कॉलेजों को लाभ मिलेगा, जबकि मऊ में 30 कॉलेज हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि से चार जिलों के 936 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें नौ कॉलेज राजकीय और 36 एडेड हैं। अन्य कॉलेज वित्तविहीन हैं। कॉलेजों को स्नातक स्तर पर तीन और स्नातकोत्तर स्तर पर दो साल के लिए संबद्धता दी जाती है। विवि से जुड़े चार जिलों के 160 कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी संबद्धता अवधि वर्ष 2020 में पूरी हो गई थी। नियमानुसार उन्हें उसी वर्ष इसका विस्तारण कराना था, लेकिन कोरोना काल में लंबे समय विवि और कॉलेज बंद होने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। कॉलेजों ने इस बारे में शासन से राहत की अपील की थी। शासन के निर्देश के बाद विवि ने कॉलेजों की एक वर्ष के लिए संबद्धता विस्तारण की सहमति दी है। इसके लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसमें कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जिनमें नए कोर्स शुरू किए गए हैं। ऐसे कॉलेजों में गाजीपुर के 80, जौनपुर व आजमगढ़ के 30-30 और मऊ के 20 कॉलेज हैं। संबद्धता अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक जिन कॉलेजों या कोर्स की संबद्धता वर्ष 2020 में पूरी हो गई थी, उन्हें एक वर्ष के लिए विस्तारण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed