फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former BJP MLA Ram Paras Rajak won the hearts of people with his frankness.

Jaunpur News: स्पष्टवादिता से लोगों के दिलों बसे थे भाजपा के पूर्व विधायक राम पारस रजक

Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Former BJP MLA Ram Paras Rajak won the hearts of people with his frankness.
सुइथाकला। शाहगंज के पूर्व भाजपा विधायक रामपारस रजक का बृहस्पतिवार की सुबह बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गोमती के किनारे इमिलिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पट्टीनरेन्द्रपुर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वह 1991 में शाहगंज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जनसेवा और परोपकार उनके जीवन का उद्देश्य रहा। अपने उदार हृदय और स्पष्टवादिता से लोगों के दिलों बसे थे। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके दरवाजे पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दिए। राजनीतिक दलों का भी जमावड़ा लगा रहा। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई समेत कई दिग्गज नेता उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। स्व.राम पारस अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूरे सम्मान के साथ उनकी शव यात्रा निकाली गई। आदि गंगा गोमती के किनारे इमिलिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र रवि शास्त्री ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed