फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former BJP Mandal president beaten up, case filed against 9

Jaunpur News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की पिटाई, 9 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former BJP Mandal president beaten up, case filed against 9
सिकरारा। क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य की रविवार की रात दबंगों ने लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 9 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सैदपुर गांव निवासी अजय मिश्र ने तहरीर में बताया कि वह रात को मछलीशहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही गांव के संजय गिरि, कल्लन गिरि सहित 9 लोग वहां पहुंच कर उन्हें घेर लिए। आरोप है कि इन आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे व लात घूंसों से जमकर उनकी पिटाई कर दी। दौरान उनके गले के सोने की चेन भी कहीं गिर गई। शोर मचाने पर सभी भाग गए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, 11 पर मुकदमा दर्ज
खुटहन। वीरपालपुर गांव में सोमवार को मनबढ़ पट्टीदारों द्वारा महिलाओं की पिटाई कर विवादित भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर जबरन कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने 11 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। गांव निवासी संगीता देवी ने तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने की भूमि को लेकर पड़ोसी से विवाद चला आ रहा था। विपक्षियों ने एक राय होकर लाठी-डंडे के साथ घर भैंस के खाने की नाद, खूंटा सब उखाड़ कर ट्रैक्टर से जबरन जोतकर कब्जा जमाने लगे। मना करने पर उसे और उसकी जेठानी को पीटकर घायल कर दिये। पीड़ित पक्ष से किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed