{"_id":"67eed2b393bcdb41b30c4e2f","slug":"former-adj-of-bihar-beaten-up-in-court-premises-jaunpur-news-c-193-1-va11001-132195-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बिहार के पूर्व एडीजे की न्यायालय परिसर में पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बिहार के पूर्व एडीजे की न्यायालय परिसर में पिटाई
विज्ञापन
बिहार के पूर्व एडीजे की न्यायालय परिसर में पिटाई
जौनपुर। प्रभारी अपर मुख्य मजिस्ट्रेट ध्रुवेश कुमार यादव की अदालत में बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई के लिए पहुंचे बिहार के पूर्व एडीजे की विपक्षियों ने न्यायालय परिसर में ही पिटाई कर दी। इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पूर्व एडीजे उमाकांत यादव ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी संदीप यादव निवासी थाना मछलीशहर ग्राम भवानीपुर के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि संदीप किसी गैर महिला से पूर्व में शादी कर चुका है। यह पता चलने पर पूर्व एडीजे ने लाइनबाजार थाने पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त मुकदमे में आरोपी छोटेलाल अमरजीत ने जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत करके वापस ले लिए। जैसे ही पूर्व एडीजे कोर्ट से बाहर निकले कि आरोपी सतीश शुक्ला, प्रदीप व आरोपी के अधिवक्ता कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलाकर उनकी पिटाई कर दी। पूर्व एडीजे ने बताया कि वे अपने अधिवक्ता की मदद से किसी तरह से आरोपियों की चंगुल से भागे और पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंच कर उनसे शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने उनका मेडिकल करवाया साथ ही उनकी तहरीर पर पिटाई करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पूर्व एडीजे ने बताया कि न्यायालय परिसर में विपक्षियों ने उनकी पिटाई कर दी है। उनके तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक