फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Form of Prime Minister kisasn samman nidhji thrown in the garbage

कूड़े में फेंका मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का फार्म

Wed, 26 Jun 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Form of Prime Minister kisasn samman nidhji thrown in the garbage
कूड़े में फेंके किसान सम्मान निधि के आवेदन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन बता रहा निष्प्रयोज्य, किसानों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हजारों आवेदनपत्र मंगलवार को तहसील परिसर में कूड़े में पाए जाने से खलबली मच गई। खतौनी कंप्यूटर रूम, रजिस्ट्रार कार्यालय के पास इन फार्मों के फेंके देख कर लोगों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दी। तहसील प्रशासन इसे निष्प्रयोज्य बता रहा है लेकिन मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
किसान सम्मान निधि के लिए तहसील क्षेत्र के हजारों किसानों ने किसान सम्मान निधि का फार्म भरकर लेखपालों के पास जमा कराए थे। लेखपालों ने सत्यापन के बाद उनको रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के कंप्यूटर रूम में फीडिंग के लिए जमा करा दिया। फार्मों की फीडिंग निर्धारित तिथि के भीतर कर लेनी थी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी से पहले तहसील प्रशासन ने कहा था कि बेवसाइट बंद होने से पहले ही जितने फार्म मिले थे, उनकी फीडिंग कर दी गई है। मगर चुनाव से पूर्व कुछ किसानों के खाते में पैसे आए लेकिन तमाम फार्म जमा करने वाले किसान तहसीलों और लेखपालों के यहां चक्कर काटते रहे। चुनाव बीतने के बाद भी पैसे नहीं आए तो अधिवक्ता और किसानों ने फार्म जमा करने की हकीकत पता करनी शुरू की। मंगलवार को कुछ लोग खतौनी कंप्यूटर रूम व रजिस्ट्रार कार्यालय के पास हजारों फार्म कूड़े में देखे तो उन्होंने इसकी शिकायत नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह से की। उनका कहना था कि लगभग 20 हजार फार्म फेंके गए हैं, जिनकी फीडिंग भी नहीं की गई। मगर तहसीलदार यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि सभी फार्म फीड हो चुके हैं। उसके बाद लोग उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और किसी फार्म की फीडिंग नहीं हो पाई होगी तो कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आया है। फार्म को निष्प्रयोज्य बताया जा रहा है। फार्म की उपयोगिता की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। उनसे दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फार्म फीड नहीं होंगे तो कराया जाएगा और कूड़े में फेंकने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को अवश्य मिलेगा।-मंगलेश दुबे, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed