फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Forest workers stopped the work of putting power cable

बिजली केबिल डालने के कार्य को वन कर्मियों ने रोका

Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Forest workers stopped the work of putting power cable
करंजाकला । बिजली विभाग निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली पहुंचाने के लिए जौनपुर- शाहगंज मार्ग के पटरी की जेसीबी से खोदाई कर रहा है। जिसमें सड़क के किनारे लगाये गए पौधे नुकसान हो रहे थे। अब तक लगभग 100 पौधे नुकसान हो चुके हैं। उधर सड़क के पटरी को खोदे जाने से पौधे के नुकसान होने की सूचना पाते ही वन विभाग के कर्मचारी रविवार को पहुंच कर खोदाई रोक दिया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर में बिजली पहुंचाने के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। इसके लिये बिजली विभाग ने जादोपुर पावर हाउस से जौनपुर -शाहगंज मार्ग की पटरी पर जेसीबी से खोदाई कर बिजली की केबिलन डालने की लिये खोदाई किया जा रहा था। जिसकी खबर वन विभाग के डीपीओ एपी पाठक, रेंजर आर्यन यादव, वन दरोगा अमित कुमार यादव मौके पर पहुंचकर खोदाई कार्य रोक दिया। वन दरोगा अमित कुमार ने बताया की सड़क पर लगे पौधे ख़राब हो जाएंगे। पौधे को देखते हुए खोदाई कर रहे लोगों को मना कर दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वन विभाग की परमिशन से खोदाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed