फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For the second time in a week, a youth was cyber-cheated; his mobile was hacked and Rs 32,000 was stolen.

Jaunpur News: एक हफ्ते में दूसरी बार युवक से साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर उड़ाए 32 हजार

Wed, 11 Feb 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
For the second time in a week, a youth was cyber-cheated; his mobile was hacked and Rs 32,000 was stolen.
-मोबाइल पर आधार के अंतिम चार डिजिट मैसेज के बाद सिम हो गया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटहन। सुइथाखुर्द गांव निवासी सिकंदर ने खाते से कटे 7 हजार की छानबीन करा रहा था कि हैकरों ने एक बार फिर उसके खाते को निशाना बना दिया। तीन बार में और 25 हजार उड़ा दिए। उसके मोबाइल पर आधार कार्ड के लास्ट चार अंक का मैसेज आने के बाद सिम लॉक हो गया। पीड़ित मंगलवार को बैंक जाकर खाते की डिटेल निकाला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने ठगी के खिलाफ अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सुइथाखुर्द निवासी सिकंदर का यूबीआई बैंक की बिशुनपुर शाखा में खाता है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसके खाते से सात हजार रुपये निकल गए थे। इसे लेकर वह सोमवार को कस्टमर केयर का ऑनलाइन नंबर खोज मोबाइल से फोन कर बात किया। कुछ देर बाद मोबाइल पर उसके आधार के अंतिम चार नंबरों का मैसेज आता है। फिर सिम का नेटवर्क गायब हो गया। दूसरे दिन बैंक शाखा पहुंचा तो उसका खाता साफ हो चुका था। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पैसा तभी निकल सकता है जब आप किसी को ओटीपी बताएंगे या दिए गए लिंक को ओपेन करेंगे। वहीं पीड़ित का दावा है कि उसने न तो लिंक पर क्लिक किया है। न ही ओटीपी शेयर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राम आसरे राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed