फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For the first time in medical college, operation of gallstones through laparoscopy

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार लैप्रोस्कोपी से पित्त की पथरी का ऑपरेशन

Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
For the first time in medical college, operation of gallstones through laparoscopy
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पहली बार लैप्रोस्कोपी (दूरबीन) विधि से पित्त की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। खेतासराय निवासी एक 17 वर्षीय युवती मंगलवार को इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान मेडिकल जांच में पित्त में पथरी की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी का फैसला किया। चिकित्सकों ने सफल सर्जरी किया। मरीज की हालत सामान्य हुई और वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है। प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल के निर्देशन में जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एए जाफरी और उनकी टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
विज्ञापन

सर्जरी टीम में डॉ. इमरान, डॉ. नाजिया, डॉ. धनंजय, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर, नर्सिंग अधिकारी अनुज सहित अन्य सहयोगी की भूमिका रही। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद पटेल और सीनियर रेजिडेंट डॉ. दत्ता रेड्डी ने मरीज को एनेस्थीसिया प्रदान किया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर.बी. कमल ने इस उपलब्धि पर जनरल सर्जरी एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर एवं उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed