{"_id":"5f63b01b8ebc3e2cc02f9a0d","slug":"food-grains-being-taken-to-bihar-jaunpur-news-vns5478665185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार ले जाया जा रहा खाद्यान्न पकड़ाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार ले जाया जा रहा खाद्यान्न पकड़ाया...
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सीर गांव स्थित धर्मकांटे से बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक ट्रक पर लदा 425 बोरी गेहूं पकड़ा है। ट्रक चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न को कब्जे में लेकर आपूर्ति विभाग को सूचना दी। यह जांच की जा रही है कि खाद्यान्न सरकारी है या किसी व्यापारी का है।
बरसठी मियांचक से एक ट्रक गेहूं बिना किसी कागजात के बिहार भेजे जाने की तैयारी थी। माल लदने के बाद जब चालक ने कागजात मांगा तो संबंधित लोगों ने देने से इंकार कर दिया। इस पर चालक ने संदेह जताते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने खाद्यान्न को कब्जे में ले लिया। नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने जांच पड़ताल के बाद सूचना आपूर्ति निरीक्षक मड़ियाहूं सहित उच्चाधिकारियों को दी गई। ट्रक चालक पवन यादव ने बताया कि उसने गेहूं बरसठी के मियांचक से लोड किया था। उसे गाड़ी लेकर सीधे सीर स्थित धर्मकांटे पर भेजा गया। तौल के बाद गेंहू लेकर बिहार चलने की बात कही गई, लेकिन कागज नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक ने बताया कि जहां से गेहूं लादा गया है वहां पर हजारों क्विटल गेहूं अभी भी पड़ा है। इस बाबत आपूर्ति निरीक्षक दिनेश पथिक ने बताया कि चालक के बताएनुसार व्यापारी के पास जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि माल सरकारी है या नहीं। अगर गेहूं सरकारी हुआ तो केस दर्ज कराया जाएगा।
सांसद ने सदन में उठाई ट्रेनों के ठहराव की मांग
जौनपुर। सदर सीट से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने जिले में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। सदन में उन्होंने कहा कि जरूरत तो अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की है, लेकिन इस पर ध्यान देने को कौन कहे पहले से ही वाया जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों का रूट ही बदल दिया गया। रेलवे के इस फैसले से जौनपुर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सांसद ने कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव जौनपुर जिला मुख्यालय पर सुनिश्चित किए जाने के बाबत कई बार रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराने की भी बात कही।