फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fogging done in the town to prevent infection

Jaunpur News: संक्रमण से बचाव के लिए कस्बे में कराई फॉगिंग

Sat, 08 Apr 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fogging done in the town to prevent infection
संक्रामक से निपटने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा करकट तथा नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनिल कुमार सिंह द्वारा दो मशीनें लगाकर मच्छरों को नष्ट करने के लिए फागिंग करवा रहे हैं। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए लोगों ने अधिशासी अधिकारी से सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की थी। शुक्रवार की रात वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 13 इंदिरा चौक सहित विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई गई। अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियों से अपील किया है कि यदि किसी वार्ड में कहीं साफ सफाई में दिक्कत आ रही है तो तत्काल कार्यालय को अवगत कराएं। उस स्थल पर साफ सफाई कराई जा सके। अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने फॉगिंग कार्य के लिए दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed