फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog till 9 o'clock, then the first sunshine of the year

Jaunpur News: नौ बजे तक कोहरा, फिर खिली साल की पहली धूप

Sat, 11 Jan 2025 05:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Fog till 9 o'clock, then the first sunshine of the year
10 दिनों से हाड़ कंपा रही ठंड से शुक्रवार को निकली धूप ने राहत दी। हालांकि घने कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य रही। इसके बाद धूप खिली तो लोगों को राहत मिल गई। नए साल में पहली बार शुक्रवार को धूप निकली। इस साल 2, 3 और 5 जनवरी की रात सबसे सर्द रही।
विज्ञापन

बीते दस दिनों में अब तक 5 जनवरी सबसे सर्द दिन रहा। वहीं शुक्रवार को तापमान थोड़ा बढ़कर अधिकतम 17 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में साल के पहले दिन से ही आसमान में कोहरे और धुंध से सूरज के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार को सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई, जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम का सर्द मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। शीत हवाओं के प्रकोप से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सुबह 10 बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खुली, जिससे लोगों के चेहरे खिल गए। धूप सेंकने के लिए लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आए। युवा और बच्चे छतों पर पतंग उड़ाते दिखे। बाजारों में भी रौनक बढ़ी, लोगों ने जमकर खरीददारी की। दिनचर्या के काम किए और मौसम का लुत्फ उठाया। परंतु इस दौरान पूरे दिन तेज हवा चली। धूप में हवा का असर तो नहीं दिखा लेकिन शाम को हवा के कारण ठिठुरन रही। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसानों ने कहा कि मौसम गेहूं फसल के लिए अनुकूल है।

सिंचाई में तेजी आई है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि धूप ने भले ही कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है लेकिन सर्दी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed