फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog halts the speed of vehicles

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog halts the speed of vehicles
27- मछलीशहर में सुबह भीषण कोहरे में हेडलाईट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ा रहा। सुबह घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोकी तो दोपहर में धूप खिलने से लोग आह्लादित नजर आए। शाम होते ही फिर से शीतलहर और गलन का प्रकोप शुरू हो गया। बचाव के लिए लोग अलाव से चिपके रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। चार दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था, जो लुढ़ककर 10 डिग्री पर आ गया। अब फिर से 12 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम में इस तब्दीली का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सोमवार को सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। सर्द हवा के कारण लोग रजाई में से देर से निकले। जैसे-तैसे दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर मंजिल की ओर बढ़े तो मौसम भी साफ हो गया। सुबह दस बजे के बाद खिली धूप ने सर्दी से मुर्झाए चेहरे पर रौनक ला दी। घरों से बाहर निकलकर लोग छत, आंगन की ओर भागे। सड़कों पर भी चहल-पहल नजर आई। शाम होते-होते मौसम फिर ठंडा हो गया। लिहाजा लोग घरों में दुबक गए। अलाव जलाकर राहत पाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन

ठंड से वृद्ध की मौत
महराजगंज। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में सोमवार की सुबह ठंड लगने से वृद्ध की मौत हो गई। कोल्हुआ गांव निवासी रामलखन सोमवंशी (85) रोज की भांति सोमवार की सुबह खेत की ओर गए थे। वापस लौटने के बाद बरामदे में कुर्सी पर बैठे। कुछ ही देर बाद कांपते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने निजी चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से पत्नी बबना देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। रामलखन सोमवंशी के दो राजेश सिंह व नन्हकू सिंह हैं। दोनों मुंबई रहते हैं। घरवालों ने प्रशासन को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed