फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog from fog, relief from sunlight

कोहरे से सांसत, धूप से राहत

Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fog from fog, relief from sunlight
ठंड - फोटो : अमर उजाला
 जिले में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रही। सुबह कोहरे से सांसत में लोग पड़ जा रहे है। दोपहर में धूप से राहत और फिर रात में ठंड से काप रहे है। बुधवार को भी जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लोग अलाव के सहारे समय बिता रहे हैं। वैसे तो जनवरी के सत्तह दिनों में तकरीबन पचास लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। लेकिन प्रशासन के आंकड़ों में मौत की संख्या शुन्य है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धुप तो कभी कोहरा, तो हवाएं चल रही है। ऐसे में मौसम अपने मिजाज से लगातार सितम ढ़ा रहा है। बुधवार की सुबह तापमान छह डिग्री सेल्सियस था। कोहरा भी छाया हुआ था। लेकिन नौ बजते ही धुप ऐसा निकला की लोगों के चेहरे खिल गए। इसके एक दिन पूर्व मंगलवार को कोहरा दस बजे तक छाया रहा। बुधवार को शाम होते ही जिदंगी की दुश्वारी फिर शुरू हो गई। शाम होते ही ठंड ने फिर अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया। ऐसा मौसम हर रोज कई दिनों से बन रहा है। कोहरे की वजह से लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे है। बुधवार को धूप निकली तो अधिकतम तापमान बीस तक पहुंच गया जबकि यह 17 पर आकर टिक गया था। लोगों को धूप की वजह से राहत जरूर महसूस हुई। लेकिन ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। रात में ठंड अधिक बढ़ जा रही है। कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं हो पा रहा है। रोडवेज की बसें भी समय से नहीं संचालित हो रही है। शहर में अलाव जलना बंद हो गया है। कुछ चौराहों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed