फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flooded rain, shining faces of farmers, paddy crop will benefit

झमाझम हुई बारिश, किसानों के चमके चेहरे, धान की फसल को होगा लाभ

Wed, 12 Aug 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Flooded rain, shining faces of farmers, paddy crop will benefit
44- बक्सा के शंभूगंज बाजार में सड़क पर जमा बारिश का पानी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले भर में बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश से एक तरफ मौसम जहां सुहाना हो गया वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। इधर कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई थी और धान की फसल की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित हो उठे थे। मंगलवार की देर शाम से ही आसमान में छाए काले बादलों के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई लेकिन उमस बनी रही। बुधवार की शाम करीब चार बजे से झमाधम बारिश शुरु हो गई। देखते ही देखते धान के खेतों में पनी लग गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि इस बारिश से खेत में नीचे तक पानी पहुंचा है जिससे धान की फसलों को काफी फायदा होगा। इधर करीब 15 दिनों से बारिश नहीं हुई थी जिससे फसलों की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हो रहे थे। बारिश न होने के कारण गर्मी से भी लोग बेहाल थे। बारिश से जहां फसलों को लाभ हुआ है और उमस से लोगों को राहत मिली है वहीं सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के निचले इलाकों में देर तक बारिश का पानी भरा रहा। शहर के बड़ी मस्जिद रोड आलम खां मोहल्ला, पुरानी बाजार, मोहल्ला मीरमस्त में पानदरीबा रोड पर देर तक बारिश का पानी भरा रहा । मछलीशहर पड़ाव पर भी नाली की सफाई न होने के कारण नाली का गदा पानी भी सड़क से होकर बह रहा था। बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मड़ियाहूं , मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नईगंज, अलीगंज, शंभूगंज बाजार के पास गड्ढे में तब्दील सड़क पर पानी भरने लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed