फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flew on Eid -e - Jhra color , Gulal

ईद-ए-जहरा पर उड़े रंग, गुलाल

Fri, 02 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flew on Eid -e - Jhra color , Gulal
दो महीना आठ दिन तक शिया समुदाय द्वारा गम मनाने के बाद गुरुवार को नौरोज का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे जिले में मनाया गया। ईदे जहरा के मौके पर नगर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिसमें रंगों से सराबोर लोग एक दूसरे पर खुशी के रंग लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज ही के दिन पर इमामे जमाना हजरत इमाम मेहंदी की ताजपोशी हुई थी और तब से वे परदै गैब से अपनी इमामत पूरी कायनात में आज भी कायम रखे हैं। इस मौके पर कई स्थानों पर गोष्ठियां भी आयोजित की गई। साथ ही शिया बाहुल्य इलाकों में काले झंडे उतारकर लाल झंडे लगा दिए गए और घरों में मीठे, अच्छे-अच्छे पकवान खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


नगर के बलुआघाट मोहल्ले में सुबह नौरोज का जुलूस ढोल बाजे के साथ निकाला गया। अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में यह जुलूस अपने कदीम रास्तों से होता हुआ। शाही किला, बलुआ घाट होते हुए नौरोज के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में छोटे हो या बड़े सभी एक दूसरे पर रंग डालते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ मानों होली के हुड़दंग का माहौल था। वहीं पानदरीबा मोहल्ले में भी लोगों ने रंगों की होली खेलकर एक दूसरे के गले मिलकर ईदे जहरा की मुबारकबाद दी। शाम को मीठे पकवान खिलाकर मुल्क में अमन चैन और शांति की दुआ की। देर रात्रि बलुआघाट में एक इस्लामिक नाटक का मंच भी सजा, जिसमें अंजुमन हुसैनिया के लोगों ने अपने अपने किरदार निभाकर पूरे रात लोगों को बांधे रखा।

अजादारी कौसिंल के तत्वावधान में हुसैनिया नकी फाटक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना तनवीर हैदर ने कहा कि हम आज के दिन संकल्प लेते हैं कि  आतंकवाद को समूल नष्ट कर विश्व में शांति स्थापित करेंगे।

कौंसिल के अध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन ने कहा कि आज ही के दिन हजरत इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों के कातिलों को मौत की सजा दी गई थी इसलिए हम लोग आज खुशी मनाने एकत्र हुए हैं। शिया समुदाय की महिलाओं ने अपने शृंगारों को अपनाते हुए लाल, पीले कपड़े ग्रहण कर लिए। साथ ही हाथों की कलाइयों में चूड़ियां पहनकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मोम़ुस्तफा, तहसीन शाहिद ने लोगों का आभार प्रकट किया।


संचालन असलम नकवी ने किया। इस मौके पर मुफ्ती अनवर हैदर, अली मंजर डेजी, इसरार हुसैन, अब्बास काजमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुरानी बाजार मोहल्ले में शिया समुदाय के लोगों ने महफिल और जुलूस का आयोजन किया और एक दूसरे पर रंग लगाकर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed