{"_id":"654d354b60ed189cbf06d197","slug":"five-thousand-rupees-fine-on-two-farmers-for-burning-stubble-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-8026-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पराली जलाने वाले दो किसानों पर पांंच हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पराली जलाने वाले दो किसानों पर पांंच हजार का जुर्माना
विज्ञापन
जौनपुर। दो अलग-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर भी कराने की तैयारी है।
कृषि विभाग के अनुसार, खुटहन क्षेत्र के पनौली गांव निवासी मुन्नीलाल ने धान की फसल का अवशेष बुधवार को खेत में ही जला दिया था। इसके उठते धुएं का गुबार सेटेलाइट से देखा गया। उसकी लोकेशन के आधार पर लेखपाल, कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच की। नक्शे में नाम स्पष्ट होने के बाद किसान मुन्नीलाल को भी बुलाया गया। उन्हें 2500 के अर्थदंड की रसीद थमाते हुए यह राशि तीन दिन के अंदर तहसील शाहगंज राजस्व कोष में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
उधर, बरसठी के मनीपुर गोठाव गांव निवासी राम प्रताप सिंह के खेत में भी पराली जलाने का मामला प्रकाश में आया। इनपर भी 2500 का जुर्माना लगाया गया है। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव बताया कि कि दो किसानों को पराली जलाने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। इनपर एफआईआर भी करायी जाएगी।