{"_id":"6ab828eee632b181bc06bd68","slug":"1444-bc-points-to-cater-to-customer-needs-during-bank-strike-banks-to-remain-open-today-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163656-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बैंक हड़ताल में 1,444 बीसी पाॅइंट संभालेंगे ग्राहकों की जरूरत, आज खुले रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बैंक हड़ताल में 1,444 बीसी पाॅइंट संभालेंगे ग्राहकों की जरूरत, आज खुले रहेंगे बैंक
विज्ञापन
जौनपुर। बैंकों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल के दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी न हो, इसके लिए बैंक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हड़ताल से ठीक पहले 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इसके साथ ही जिले में संचालित 1,444 बैंकिंग कॉरेसपांडेट (बीसी) प्वाइंट को सक्रिय रखने की तैयारी है, ताकि हड़ताल के दौरान भी ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था मिलती रहे। वहीं 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे। अधिकारियों की ओर से ग्राहकों को भी सलाह दी जा रही है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार बैंक से संबंधित जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
हड़ताल के दौरान एटीएम को भी चालू रखने और उनमें पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों को अधिक से अधिक यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे शाखाओं पर निर्भरता कम हो और रोजमर्रा के जरूरी लेनदेन प्रभावित न हों।