फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five roadways buses will run for Ayodhya from today

Jaunpur News: अयोध्या के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की पांच बसें

Sat, 13 Jan 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five roadways buses will run for Ayodhya from today
जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जिले से रामनगरी अयोध्या जाने के लिए जौनपुर डिपो से पांच बसों का संचालन शनिवार से शुरू होगा। वहीं वाराणसी से आने वाली बसें भी जौनपुर, शाहगंज व सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जाएंगी। ऐसे में जिले से होकर कुल 28 बसों का संचालन होगा। इन बसों में रामधुन भी बजेगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 77 बसे विभिन्न मांर्गों पर चलती हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए जौनपुर डिपो से पांच बसे शनिवार से चलाई जाएंगी। इसमें से दो बसें जौनपुर से सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या तक जाएंगी, जबकि तीन बसें जौनपुर से शाहगंज होते हुए अयोध्या तक पहुंचेंगी। इसके अलावा 19 बसें वाराणसी परिक्षेत्र से जौनपुर वाया शाहगंज अयोध्या के लिए लगाई गई हैं। नौ बसें वाराणसी वाया जौनपुर, सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जाएंगी। इस क्रम में जिले से कुल 28 रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को रामनगरी का दर्शन कराएंगी। रास्तेभर यात्री रामधुन भी सुनते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी बस
जौनपुर। डिपो इंचार्ज सुशील दुबे ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे अयोध्या के लिए पहली बस निकाली जाएगी। इसके बाद प्रति आधे घंटे में बसें श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होती रहेगी। जौनपुर डिपो के अलावा वाराणसी से अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसें डिपो से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

212 किमी यात्रा को देना होगा 240 रुपये किराया :-
जौनपुर से अयोध्या करीब 212 किमी है। जिसका किराया 240 रुपये है। यात्री समय से डिपो पहुंचकर बस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकतें है। जौनपुर से यहां के लिए कोई एसी बस नहीं चलाई गई है।

जौनपुर डिपो से अयोध्या के लिए पांच बसों का संचालन शनिवार से कराया जाएगा। इसका टाइम टेबल बन गया है। सुबह साढ़े सात बजे से बसें निकाली जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी से आने वाली बसें जौनपुर डिपो से होकर अयोध्या के लिए जाएंगी। जिले से कुल 28 बसें जाएगी। -रमेशचंद्र सिंह, एआरएम, जौनपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed