{"_id":"6adc4ef9a0dc54608e0f43b2","slug":"five-quintals-of-illegal-firecrackers-seized-from-residential-house-one-person-arrested-in-jaunpur-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: मकान के अंदर छिपाकर रखे थे पांच क्विंटल अवैध पटाखे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: मकान के अंदर छिपाकर रखे थे पांच क्विंटल अवैध पटाखे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:54 AM IST
सार
जौनपुर जिले की पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन निवासी बाजार भुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव समेत कोतवाली पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।