फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people including an innocent child died in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में मासूम समेत पांच की माैत

Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five people including an innocent child died in road accidents
जिले में मंगलवार को सड़क हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोगों की माैत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के साथ नासिक से जौनपुर आ रहे थे देवानंद : कोतवाली क्षेत्र के सराय कालिदास गांव निवासी एक परिवार के लोग नई कार से नासिक से घर आ रहे थे।
इस दौरान रास्ते में मंगलवार की सुबह सात बजे औरंगाबाद में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चपेट में आने से महिला समेत दो की मौके पर मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सराय कालिदास गांव निवासी मुंशीलाल चौहान व दिनेश चौहान का परिवार गोवा व नासिक में रहकर टाइल्स लगाने का कारोबार करते थे। कुछ दिन पूर्व गोवा में रह रहे अजय चौहान ने एक कार खरीदकर नासिक अपने चचेरे भाई के यहां आए। वहां से परिवार के सभी सदस्य सराय कालिदास के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह औरंगाबाद में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पूनम पत्नी अजय चौहान (30) व देवानंद चौहान (24) की मौके पर ही मौत हो गई। अजय चौहान व उनकी तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तथा मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन घटना स्थल पर रवाना हो गए है। मृतक देवानंद दो भाइयों में छोटा था अविवाहित था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पूनम को तीन पुत्रियां नैन्सी 5 वर्ष, अनन्या 3 वर्ष व छोटी चार माह हैं। सड़क दुर्घटना में मृतक देवानंद चौहान के परिजन अनिल चौहान ने बताया कि सभी लोग नासिक से घर आ रहे थे। औरंगाबाद में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हुई है चार घायल हैं। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed