{"_id":"5a57b5ff4f1c1b3a198b46f0","slug":"five-people-have-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से पांच की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से पांच की गई जान
jaunpur
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अलाव के पास लोगों के पास खड़ा हुआ बैल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घना कोहरा और गलन का असर दिन में 12 बजे तक बना रहा। जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस बना रहा। इस बीच जिले में ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के हसनपुर निवासी संतलाल चौरसिया (60) को बुधवार की रात में पेट में तेज दर्ज शुरू हुआ। परिवार के लोग घरेलू उपचार में लगे थे तभी अचानक उनकी घर पर ही मौत हो गई। इसी क्रम में सरवाडीह निवासी बृजेश यादव (36) की ठंडक लगने से बुधवार की रात मौत हो गई। बृजेश यादव की बुधवार की रात नौ बजे अचानक तबियत बिगड़ गईा। परिवार के लोग उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। इलाज शुरू हुआ लेकिन भोर में तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर मे भटक कर आई बृद्ध महिला गांव में भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रही थी। लगभग (80 ) वर्षीय वृद्ध महिला की बुधवार रात ठंड लगने से उकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रमाकांत पाण्डेय (60) सुबह पांच बजे शौच के लिए गये थे। घर वापस लौटने पर शरीर में कंपकपी होने लगी। परिजनों ने अलाव जलाया मगर थोड़ी ही देर बाद उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अरविंद प्रजापति (32) बुधवार की रात में लघुशंका के लिए बाहर निकला था। वापस बिस्तर पर आया तो उसे ठंड से कपकपी होने लगी। परिजनो ने अलाव जलाया। अलाव तापते समय ही पेट मे दर्द हुआ। वह वहीं बेहोश हो गया। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि जिले में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। बुधवार की देर शाम से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। सुबह घने कोहरे के चलते दिन में 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे के कारण दिन में भी वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन अधिक रही।
लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। धूप खिलते ही कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भी बाहर निकल आए। धूप खिलते ही कलेक्ट्रेट, विकास भवन और तहसील के कार्यालयों में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए। घरों की छत पर लोग पहुंचकर धूप का आनंद लिए।
लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड शुरू हो गई और लोग जल्दी घरों में दुबक गए या अलाव जलाकर बैठ गए। हालांकि अलाव
की कमी लोगों को खलती रही। इसी क्रम में समाजसेवी मनराजी देवी सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर रघुवंशी फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को होली चाइल्ड एकेडमी रुहट्टा के सभागार में श्रद्घांजलि सभा हुई। जिसमें गरीबों को शाल व कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा.सत्यदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, प्रिंसिपल नीलम सिंह, अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, डा.जेपी सिंह, प्रवेश सिंह, डा.नागेश्वर सिंह, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।