फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five lost their lives in different accidents in the district

जिले में अलग-अलग हादसों में पांच ने गंवाई जान

Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five lost their lives in different accidents in the district
जौनपुर। जिले के लिए रविवार हादसों का दिन रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में व्यवसायी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन रविवार की शाम तक एक शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के गठना गांव निवासी आशीष यादव (32) बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वह जफराबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर में पहुंचे थे कि बोलेरो से टकरा गए। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पत्नी रेखा देवी ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के पतहा गांव निवासी प्रीति देवी (40) अपने देवर दिवाकर शर्मा के साथ बाइक से अपने मायका आरा गांव जा रही थी। भिवरहा गांव के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रीति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला क्षेत्र के सरायख्वाजा के जपटापुर गांव में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया है। एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए अलग-अलग लोगों से संपर्क किया जा रहा है। तब तक के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
उधर, थानागद्दी बाजार निवासी पेंट और हार्डवेयर व्यवसायी सरजू प्रसाद गुप्त (75) साइकिल से गाय खरीदने पीडारी गांव जा रहे थे। केराकत जलालपुर मार्ग स्थित खर्गसेनपुर ईंट भट्ठे के समीप पहुंचे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक से टकराकर घायल हो गए। घायलवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में इलाज दौरान देर रात दम तोड़ दिया। जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित धर्मापुर बाजार में यूनियन बैंक के समीप केराकत की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात पिकअप ने जौनपुर के तरफ से केराकत की ओर जा रहे एक मोपेड सवार को टक्कर मार दिया। इसमें शेषपुर थाना लाइन बाजार निवासी मोपेड सवार राजेश (32), सुल्लु (50) घायल हो गए। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवधनाथ यादव ने बताया कि यदि घायलों की ओर से तहरीर मिलती है तो अज्ञात चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के समीप रविवार की रात 8 बजे बदलापुर की तरफ जा रहे 22 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed