{"_id":"5e386c4f8ebc3e4b381def14","slug":"five-lakh-works-will-be-done-in-the-village-at-the-will-of-the-meritorious-jaunpur-news-vns508721771","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों की मर्जी से होंगे गांव में पांच लाख के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों की मर्जी से होंगे गांव में पांच लाख के काम
विज्ञापन
जौनपुर। जिला स्तर पर आयोजित दक्षता परीक्षा में अव्वल रहे मेधावी अपने गांव की पहचान बनेंगे। डीएम ने उनके गांव में पांच लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने का निर्देश दिया है। विकास के यह कार्य मेधावियों के सुझाव पर होंगे। विकास की यह धनराशि क्रिटिकल गैप फंड से खर्च की जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की दक्षता के आंकलन के लिए पिछले माह दक्षता परीक्षा कराई गई थी। प्रत्येक स्कूल पर आयोजित परीक्षा में से सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चे ब्लाक स्तर की परीक्षा में शामिल हुए। फिर ब्लाक स्तर पर अव्वल रहे कक्षा-5, 6, 7 व आठ के बच्चों को रविवार को हुई जिलास्तर की परीक्षा में शामिल किया गया था। चारों कक्षा से एक-एक टॉपर का चयन किया गया। कक्षा-5 में प्राथमिक विद्यालय देवकली मुफ्तीगंज के आनंद चौहान, कक्षा-6 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीह के आदित्य मौर्य, कक्षा 7 में दीप्ति यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय डी अशरफाबाद सुइथाकला, अंजली पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुइथाकला, शाश्वत पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधवाड़ा बदलापुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान और कक्षा 8 के अमन मौर्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय डी अशरफाबाद सुइथाकला को प्रथम स्थान हासिल हुआ। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी सातों बच्चों के गांव में क्रिटिकल गैप फंड से 5-5 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह कार्य मेधावियों के सुझाव पर होगा। इसके लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी बच्चों का नाम पता और गांव का नाम लेकर उनसे विकास कार्य के बारे में सुझाव प्राप्त कर लें। उसकी सूची बनाकर आगणन प्रस्ताव बनाकर तैयार कराएं। यह कार्य 10 फरवरी तक आरंभ करा दिया जाएगा।