{"_id":"685700fb873dcbef5a09b4a6","slug":"five-lakh-people-did-yoga-at-1803-places-dm-attracted-everyone-by-doing-shirshasana-jaunpur-news-c-193-1-va11001-136218-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1803 स्थानों पर पांच लाख लोगों ने किया योग, डीएम ने शीर्षासन कर सबको किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1803 स्थानों पर पांच लाख लोगों ने किया योग, डीएम ने शीर्षासन कर सबको किया आकर्षित
विज्ञापन
जौनपुर। जिले भर में शनिवार को 11 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिले में शाही किला समेत कुल 1803 स्थानों पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के तहत आयोजन हुआ। शाही किले में योग से निरोग रहने की बयार बहती दिखी। नगर विकास, ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने योग में अलग-अलग आसनों का अभ्यास किया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के शीर्षासन ने सभी को हैरान कर दिया। जिले भर में 5 लाख से अधिक लोगों ने योग किया।
शाही किले में मुख्य अतिथि एके शर्मा, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चद्र, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने एक साथ द्वीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आइये, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि योग से न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है, यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का साधन है। इसके साथ ही शहर में लोहिया पार्क, टीडी कॉलेज, पुलिस लाईन, इंग्लिश क्लब, उमानाथ सिंह चिकित्सा विद्यालय, जिला चिकित्सालय इसके अलावा समस्त तहसीलों, ब्लॉक एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, ग्राम पंचायत एवं अमृत सरोवर पर योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, सीआरओ अजय अंबष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला कारागार में योगाचार्य वैद्यराज हरिदास ने करवाया योग-जौनपुर। योग दिवस पर जिला कारागार में भी सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम हुआ। योगाचार्य वैद्यराज हरिदास व योग प्रशिक्षक नित्यानन्द पांडेय ने कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को योगासन व विभिन्न प्रकार के प्राणायाम करवाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा विनय कुमार, जेलर अजय कुमार आदि मौजूद रहे। जेल अधीक्षक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
लोहिया पार्क में बांटे पौधे-जौनपुर। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के लोहिया पार्क में जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिह के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया एक पौधा मां के नाम लगाएं और बच्चों के जन्मदिन, शादी के सालगिरह, या अन्य किसी महत्वपूर्ण तिथि पर भी एक पौधा लगाएं। पौध भेंट करने से अच्छा उपहार दूसरा कोई नही इस पहल को प्रतिभागियों ने खूब सराहा। सभी लोगों को पौधे बांटे गए।
ब्लॉक पर विधायक और तहसील में एसडीएम ने करावाया योग
मडि़याहूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों ,सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ। विकासखंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में योग कार्यक्रम कराया गया। इसमें विधायक डॉ. आरके पटेल, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा आदि मौजूद रहे। इस क्रम में तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार तहसीलदार अजीत कुमार के नेतृत्व में योग कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित राजस्व कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।
करें योग रहे निरोग - जिलाध्यक्ष
जलालपुर। करें योग रहे निरोग एक शक्तिशाली संदेश है जो योग के लाभों को उजागर करता है। लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह बातें क्षेत्र के जनहित पीजी कॉलेज गुमटी मार्केट में मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहीं। वहीं गुलाब सरोज पूर्व विधायक भाजपा नेता के द्वारा आए हुए लोगों को आभार ज्ञापन किया गया। इस मौके पर योग गुरु योगी अदालत ने लोगों को योग सिखाया विद्यालय के प्राचार्य अंसारी, अवधेश मिश्रा, राजेश यादव समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
नगर के रेलवे स्टेशन, कोतवाली, तहसील और अन्य स्थानों पर हुआ योग
शाहगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी गौरव कुणाल की अध्यक्षता में योग दिवस मना। वहीं , कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक बीके यादव, रोडवेज परिसर में एआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव, शाहगंज पैलेस में योग गुरु विरेन्द्र उर्फ वीरु, ज्योत्सना भवन में विधायक रमेश सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डाक्टर रफीक फारुकी आदि ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।
विश्व योग दिवसः अटल पार्क में सैकड़ों प्रतिभागियों ने किया योग
बदलापुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में गांव-गांव योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां करें योग रहें निरोग का संदेश दिया गया। पहितियापुर गांव के अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। विधायक ने कहा कि योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। प्रशिक्षक निरामयम योगग्राम हरिद्वार की मुख्य योगाचार्य राधिका ने सूर्य नमस्कार, सुदर्शन क्रिया, ध्यान, आसन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि से होने वाले लाभ के बारे में बताया। शिविर में एलोपैथ, होमियोपैथ, आयुर्वेद का कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण, जांच व निःशुल्क दवाएं वितरित की किया गया। वन विभाग द्वारा सभी को एक-एक पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र प्रताप द्विवेदी, एडीओ पंचायत राम अवध, रामसहाय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत रामपुर, जूनियर हाईस्कूल रामपुर के परिसर में योग कार्यक्रम हुआ। जूनियर हाईस्कूल रामपुर के परिसर में नगर पंचायत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। योग गुरु मनोज कुमार पाण्डेय ने योग की विशेषताएं बतायीं। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी, ताड़ासन, वज्रासन आदि योग क्रियाएं कीं। इस मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार, दीनानाथ तिवारी, छेदीलाल जायसवाल आदि शामिल रहे।
जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व छात्रों ने किया योगाभ्यास
खुटहन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्र, पुलिस, स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। ब्लाक मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
पीयू में सामूहिक सूर्य नमस्कार से गूंजा योग का सूर्योदय
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लास, उमंग और आध्यात्मिक आभा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योग गुरु जय सिंह ने योग कराया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ फैकल्टी, आर्ट ऑफ लिविंग, अहमदाबाद की जिगिषा कोठारी ने कहा कि जब इच्छाएं अनियंत्रित होती हैं, तब मन भटकता है और तनाव जन्म लेता है, ऐसे में योग वह दीप है जो अंधकार में राह दिखाता है। उन्होंने योग को ऊर्जा, संयम और संतुलन का सेतु बताया। विशिष्ट अतिथि रणनीति एवं डिजिटल सलाहकार, पूर्व प्रमुख तकनीकी-वाणिज्यिक, अडानी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के संजीव कोठारी ने सभी को प्रेरित करते हुए “योग को जीवन का अंग बनाने” का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके साथ सूर्य नमस्कार कर इस संदेश को साकार किया।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और छात्रों ने लिया नियमित अभ्यास का संकल्प
करंजाकला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जे.एस. त्रिपाठी ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रुचिरा सेठी, उप प्राचार्य डॉ. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी आदि मौजूद रहे।