फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five injured in assault incidents

मारपीट की घटनाओं में पांच घायल

Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five injured in assault incidents
शाहगंज/खेतासराय। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर से सटे कोरवलिया भादी गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने राहुल यादव (34) को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि अरंद गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने राम भरत (32) और नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर विवेक विश्वकर्मा (22) की पिटाई कर दी। पट्टी चकेसर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लालचंद (50) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मानीकलां गांव में पंचायत चुनाव के विवाद को लेकर गांव के ही युवक आमिर को मारपीट कर मनबढ़ों ने घायल कर दिया। आरोप है कि लाठी डंडे से लैस आरोपियों ने आमिर (22) को आवाज देकर घर से बाहर बुलाकर पिटाई कर दी। परिजनों ने आमिर (22) का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया। शनिवार की सुबह आमिर के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed