फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five dengue patients found again, the mess of Badlapur police station closed

फिर मिले डेंगू के पांच मरीज, बदलापुर थाने का मेस बंद

Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients found again, the mess of Badlapur police station closed
जौनपुर। डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को पांच नए मरीज मिले हैं, जिसमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। थाने में डेंगू के प्रसार को देखते हुए मेस बंद कर दी गई है। चौदह मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट जिला अस्पताल बेजा गया है। बदलापुर सीएचसी में 10 बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। डेंगू के साथ-साथ टायफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं। एसीएमओ डॉ. एससी वर्मा ने कहा कि लोगों को खुद भी बचाव जागरुक होने की जरूरत है। साफ-सफाई रखें, पानी एकत्र न होने दें, बुखार से पीड़ित होने पर सरकारी अस्पताल में ही जांच व उपचार फ्री में कराएं। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जगह जगह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी बचाव के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सोते समय लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

बदलापुर कस्बे में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर में फागिंग भी कराई जा रही है। जिन घरों में मरीज मिले हैं, उन परिवारों के सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच कराया जा रहा है। तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। -डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed