फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five BDO, six ADO Panchayat notices

पांच बीडीओ, छह एडीओ पंचायत को नोटिस

Tue, 11 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five BDO, six ADO Panchayat notices
जौनपुर। जिले के पांच बीडीओ सहित छह एडीओ पंचायत व 28 सचिवों को नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम निधि छह में पड़ी धनराशि को शौचालय के लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजने और न ही वापस करने पर किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम निधि छह के खातों में अभी भी करोड़ों की धनराशि अवशेष बची है। इस धनराशि को न तो लाभार्थियों के खाते में भेजा गया है और न ही धनराशि को वापस किया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने कई बार धनराशि को लाभार्थियों के खाते में भेजने और इसके बाद शेष बचे धनराशि को वापस करने का निर्देश दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने पांच बीडीओ नीतिन कुमार, लालब्रत यादव, गौरवेंद्र सिंह, राजन राय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, पियुष कुमार सिंह को स्पष्टीकरण नोटिस जारी की गई है। वहीं छह एडीओ पंचायत मुफ्तीगंज रामप्रवेश सिंह,बरसठी राजेश कुमार, खुटहन विजयबहादुर धुरिया, बक्शा उमाकंत पांडेय, सुजानगंज कृष्ण कुमार पांडेय व महराजगंज चंद्रप्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इसके अलावां 28 सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। जिसमें बक्शा के धर्मेंद्र यादव, विवेकानंद,सुनील कुमार यादव, सरिता पाल, हौसिला प्रसाद सिंह,कमलेश कुमार खरवार, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सुजनागंज कृष्ण कुमार पाल, शैलेंद्र पटेल, गिरिशचंद्र शुक्ला, महराजगंज के संतोष दुबे , विजयभान यादव,सत्येंद्र यादव, आकाश सिंह, विद्याधर यादव, बरसठी के प्रदीप कुमार, आकाश यादव, मनोज यादव, अनिल कुमार गुप्ता,खुटहन के प्रमोद यादव, रवि प्रकाश यादव, उगेश कुमार पाठक, मुफ्तीगंज के रविशंकर, अनूप दिक्षित, संजय श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

कई पत्र जारी करने के बावजूद ग्राम पंचायत निधि में पड़े पैसे को शौचालय के लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजा गया है। शेष बची धनराशि को वापस नहीं किया गया है। जिस पर पांच बीडीओ, छह एडीओ पंचायत और 28 सचिव को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम शुक्ला
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed