{"_id":"657def2deadcdaee520213d4","slug":"five-basketball-teams-advance-to-next-round-three-walk-over-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-9686-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बॉस्केटबाल की पांच टीमें अगले चक्र में, तीन को वॉक ओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बॉस्केटबाल की पांच टीमें अगले चक्र में, तीन को वॉक ओवर
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शनिवार से भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली की ओर से पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबाल पुरुष प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र के असामयिक निधन होने के कारण मृतक आत्मा की शांति के लिए खिलाड़ी, टीम मैनेजर, टीम कोच ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। प्रतियोगिता में पांच टीमें अगले चक्र में पहुंच गईं जबकि तीन टीमों को वॉक ओवर मिला।
पहला मैच मणिपुर विश्वविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय के बीच खेला जाना था। मगध विश्वविद्यालय के न आने के कारण मणिपुर को वाक ओवर दिया गया। दूसरा मैच रांची विश्वविद्यालय एवं रायल ग्लोबल विश्वविद्यालय असम के बीच खेला जाना था। रायल ग्लोबल विश्वविद्यालय के न आने के कारण रांची को वाक ओवर दिया गया। तीसरा मैच पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना एवं पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना को 66-45 अंकों के अंतर से पराजित किया। चौथा मैच बीआईटी रांची एवं तेजपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। तेजपुर विश्वविद्यालय ने बीआईटी रांची को 48-35 अंकों के अंतर से पराजित किया। पांचवां मैच वर्धमान विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच खेला जाना था। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नहीं आने से वर्धमान विश्वविद्यालय को वाक ओवर दिया गया। छठवां मैच गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं सेन्चुरियन विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। सेन्चुरियन विश्वविद्यालय ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को 44-25 के अंतर से पराजित किया। सातवां मैच एसएमके विश्वविद्यालय बस्तर एवं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगूजा के बीच खेला गया। एसएमके विश्वविद्यालय ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगूजा को 45-21 के अंतर से पराजित किया। आठवां मैच विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग एवं रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय झारखंड के बीच खेला गया। इसमें हजारीहबाग 52-34 अंकों के अंतर से रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में सुजीत ओझा, तन्मय दास, राहुल, वीरेंद्र विक्रम सिंह रहे। इस मौके पर एआर अजीत प्रताप सिंह, खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अतुल कुमार सिन्हा, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानु प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे।