फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five advocates each have staked their claim for the posts of President and General Secretary.

Jaunpur News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए पांच-पांच अधिवक्ताओं ने पेश की दावेदारी

Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five advocates each have staked their claim for the posts of President and General Secretary.
मड़ियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं के वर्ष 2026 के लिए प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन अधिकारी रामलखन पटेल (एडवोकेट) ने विभिन्न पदों के लिए प्राप्त वैध नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है, जिससे तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। जारी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें हूबलाल सिंह पटेल, कंसराज यादव, कृष्ण कुमार सिंह, सूर्यमणि यादव और प्रदीप कुमार सिंह शामिल हैं।महामंत्री के एक महत्वपूर्ण पद के लिए भी पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। इनमें देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ यादव, गुलाबचंद दुबे, रामधारी यादव और विजय बहादुर यादव शामिल हैं। चुनावों में अन्य पदों के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने ताल ठोंकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए साहबलाल यादव, ब्रजेशचंद उपाध्याय और रमाकांत पांडेय के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष वरिष्ठ (दो पद) के लिए बृजराज चौरसिया, ब्रह्मदेव मिश्र और छोटेलाल यादव मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष कनिष्ठ (दो पद) के लिए राजेश कुमार दुबे, बबलू यादव और चंद्रप्रकाश यादव ने दावेदारी की है। इन नामांकन पत्रों की सूची जारी होने के साथ ही बार एसोसिएशन परिसर में चुनावी माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed