{"_id":"66cce0ccba55ca59c40c2774","slug":"fitness-of-70-school-vehicles-failed-registration-cancelled-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-120968-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 70 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, रजिस्ट्रेशन कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 70 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, रजिस्ट्रेशन कैंसिल
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 70 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल होने के कारण वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है। एआरटीओ ने कहा कि अभिभावकों ऐसे वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। परिवहन विभाग ने कैंसिल रजिस्ट्रेशन वाले सभी बसों का नंबर भी सार्वजनिक किया है। वाहन स्वामियों को हिदायत दी है कि वाहनों का फिटनेस कराने के बाद नवीनीकरण करा लें। नोटिस के बाद भी फिटनेस प्रमाण पत्र न लेने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात विभाग में 754 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। नियमानुसार बगैर फिटनेस वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधकों को नोटिस दिया है। जिन वाहनों के पंजीयन को निरस्त कर दिया गया है। यदि यह वाहन सड़क पर पकड़े गए तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा। नोटिस के बाद वाहन भी वाहनों का फिटनेस नहीं कराते हैं तो जुर्माना के साथ ही सीज कर दिया जाएगा। बगैर फिटनेस के वाहन सार्वजनिक स्थानों पर नहीं चलेंगे। यदि इस तरह के वाहन कहीं पर मिलते हैं, तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
कोट
बिना फिटनेस कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए। स्कूल प्रबंधकों को कई बार नोटिस दी जाती है। इसके बाद भी वह नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। नियमों को ताक पर रखकर बच्चों को ढोते हैं। ऐसे वाहनों सड़क पर दिखेंगे तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
कोट
बिना फिटनेस कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए। स्कूल प्रबंधकों को कई बार नोटिस दी जाती है। इसके बाद भी वह नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। नियमों को ताक पर रखकर बच्चों को ढोते हैं। ऐसे वाहनों सड़क पर दिखेंगे तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन