{"_id":"6681ce8878c0576e580159d4","slug":"fitness-failure-of-86-school-vehicles-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-118041-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 86 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 86 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल
विज्ञापन
जौनपुर। कई स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 86 स्कूली वाहनों का ही फिटनेस फेल है। इसके लिए स्कूल संचालकों को 15 दिन पहले नोटिस भेजे गए हैं। अब ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।
एआरटीओ विभाग में बस व मैजिक मिलाकर कुल 826 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें से 86 वाहनों का फिटनेस फेल है। इन्हें विभाग की तरफ से 15 दिन पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन अभी तक लोगों ने इन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाई है। अब ऐसे अनफिट वाहनों में अगर एक भी छात्र चेकिंग के दौरान मिल गया तो गाड़ी मालिक के साथ स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रशासन रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि स्कूली वाहनों का मामला बेहद संवेदनशील है। 86 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल है। इनके संचालकों को नोटिस 15 दिन पहले भेज दिया गया था। इसके बाद भी कई संस्थान और स्कूल वाहनों के स्वामी मनमानी कर रहे हैं। ऐसी स्कूली बसें या वैन छात्रों को ले जाती मिलते हैं तो पंजीयन निरस्त करने व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पहले भी हो चुके हादसे
गौराबादशाहपुर थाना गेट के ठीक सामने चार अप्रैल को नयनसंड गांव में स्थित एक स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के दौरान एक मैजिक गाड़ी में आग लग गई थी। वैन में 18 छात्र बैठे थे। हालांकि समय पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सकुशल बचा लिया था।
विज्ञापन
-- --