फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First told to leave the market, then fed intoxicants, as soon as he became unconscious he ran away with the woman's jewelery

Jaunpur News: पहले बाजार छोड़ने की कही बात , फिर नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होत ही महिला का आभूषण लेकर हुआ फरार

Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
First told to leave the market, then fed intoxicants, as soon as he became unconscious he ran away with the woman's jewelery
शाहगंज। स्थानीय बाजार में क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी एक महिला को शनिवार को दोपहर तीन बजे एक बाइक सवार हो आए उच्चके ने नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला के अचेत होने पर वह महिला का आभूषण लेकर भाग गया। घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद है।महिला स्थानीय सीएचसी में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव स्थित चीनी मील निवासी समुंदरा देवी (55) पति बरसात के साथ टेंपो से वैवाहिक कार्यक्रम का सामान लेने शाहगंज बाजार जा रही थी। इस बीच जेसीज चौक पर पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने महिला को अकेला देखकर उससे बाजार तक छोड़ने की बात कही। समुंदरा बाइक पर बैठ गई। इसी बीच उचक्के ने समुंदरा को नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला के बेहोश होने उच्चका समुंदरा को जौनपुर मार्ग पर स्थित आजाद नहर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। उसके कान के टप्स, नाक की कील और मंगलसूत्र गायब थे। पति बरसात ने जब समुंदरा को दुकान पर नहीं देखा तो उसे ढूंढने लगा। इसी बीच बेहोशी की हालत में देख स्थानीय लोगों ने महिला का फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दिया। फोटो देख परिवार के लोग आजाद नहर पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त की। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed