फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First installment of Rs 44.94 crore released, construction of jail not started even after 4 months

Jaunpur News: 44.94 करोड़ की पहली किस्त जारी, 4 माह बाद भी जेल का निर्माण शुरू नहीं

Thu, 15 Aug 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
First installment of Rs 44.94 crore released, construction of jail not started even after 4 months
जौनपुर। नए जिला कारागार के लिए 44.94 करोड़ की पहली किस्त अप्रैल में ही जारी हो गई है। चार माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी वाराणसी भवन खंड कार्यदाई संस्था है। नई जेल कुद्दूपुर समेत तीन गांवों में 100 बीघे में बनाई जानी है। जेल 179 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसका टेंडर भी जारी हो गया। बावजूद निर्माण नहीं शुरू हो सका।

लोकसभा चुनाव के बाद जेल निर्माण के लिए वाराणसी में टेंडर भी जारी कर दिया गया। कचहरी मार्ग पर आजादी से पहले जिला कारागार बनाया गया है। जेल में 320 बंदियों के रहने की क्षमता है जबकि यहां 973 बंदी रखे गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से लंबे समय से नई जेल की मांग की जा रही थी। प्रस्ताव भी भेजा गया था। इस पर अगस्त 2016 में काम शुरू हुआ। इसके लिए तीन गांव इंदरिया, कुद्दूपुर, रंजीतपुर में 23.70 हेक्टेयर (100 बीघा) भूमि तलाश की गई। इसके तहत अभी तक 12.470 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इसमें तीन कृषकों की .520 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसमें 3.58 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा व 7.097 हेक्टेयर भूमि जूनियर हाईस्कूल कुद्दूपुर की है। भूमि अधिग्रहण को लेकर 45 करोड़ 73 लाख रुपये मिले थे। इसमें से 44 करोड़ 73 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। 99 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि शेष है। 98 फीसदी काश्तकारों की भूमि रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। 25 अक्तूबर 2021 को तहसीलदार सदर व उनकी टीम ने स्थल पर कब्जा करा लिया था।
विज्ञापन


............................................

वर्जन ...

नए जेल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। पहली किस्त पहले ही प्राप्त हो चुकी है। एक सप्ताह से 10 दिनों में काम को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विवेकानंद, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी भवन खंड वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed