{"_id":"66f4912871ecceaeaa029aa4","slug":"first-get-married-then-the-cremation-will-happen-if-the-case-is-registered-then-it-will-be-accepted-jaunpur-news-c-193-1-va11001-122500-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पहले शादी कराएं, फिर होगा शवदाह... केस दर्ज होने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पहले शादी कराएं, फिर होगा शवदाह... केस दर्ज होने पर माने
विज्ञापन
फोटो संख्या-
पिता का शव प्रेमी के घर रखकर शादी के लिए अड़े युवती के परिजनों ने 24 घंटे बाद उठाया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे पर झूलकर हुई युवक की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मृतक की पुत्री की शादी पड़ोस के युवक से करने की जिद पर अड़े परिजनों ने 24 घंटे बाद शव उठाया। उनका कहना था कि पड़ोसी युवक के साथ मृतक की बेटी की शादी होने के बाद ही वे शव उठाएंगे।
मृतक की पुत्री का पड़ोस के एक सजातीय युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके लिए युवती के माता-पिता ने कई बार प्रेमी के घर उलाहना दिया। कुछ दिन बाद शादी की बात आ गई, लेकिन युवक के परिजन मुकर गए। युवती का आरोप है कि वह सोमवार को बाजार जा रही थी, जहां प्रेमी ने चार लोगों के साथ मिलकर उसे बोलेरो से अगवा कर लिया। यह सुनकर मेरे पिता और मां युवक के घर पूछने गए कि जब शादी नहीं करनी है तो ऐसा क्यों किया। युवती का आरोप है कि उन लोगों ने मेरे पिता और मां को मार-पीटकर भगा दिया। उसी दिन रात में रहस्यमय परिस्थितियों में मेरे पिता की फंदे पर झूलकर मौत हो गई। यह सुनकर आरोपियों ने शाम को मुझे घर के समीप लाकर छोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने परिजनों को समझाया कि जब युवक के परिजन फरार हैं तो उनसे बातचीत कैसे संभव है। तहरीर दीजिए, मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई करेंगे। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।