फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First cut the shutter and stole cigarettes thieves terrorized the closed shop police is investigating

Jaunpur News : पहले काटा शटर और चुराई सिगरेट, बंद दुकान में चोरों का आतंक, पुलिस कर रही छानबीन

Tue, 11 Feb 2025 05:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 05:42 PM IST
सार

कहते हैं कि धूम्रपान सेहत के लिए नुकसान देने वाला है लेकिन चोरी का एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें चोरों ने धूम्रपान की सामग्री को प्राथमिकता पर उड़ा दिया और दुकान में रखी सिगरेट को चोरी कर लिया। इसके अलावा पैसे पर भी चोरों ने हाथ साफ किया लेकिन सिगरेट की एक डिब्बी भी नहीं छोड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस अब छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
First cut the shutter and stole cigarettes thieves terrorized the closed shop police is investigating
चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खेतासराय बीती रात नगर की गुलशन मार्केट में शटर काटकर चोरों ने दूकान में रखे  कैशबॉक्स से 50 हज़ार रूपए समेत सिगरेट आदि सामान चुरा ली। चोरी की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के आजमगढ़ जनपद के फूलैस निवासी संजय कुमार उर्फ  गुड्डू की नगर के गुलशन मार्केट में किराने की दूकान है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब दूकान खोलने आये तो देखा दूकान का शटर कटा हुआ है। अंदर कैश बॉक्स में रखा 50 हज़ार रुपया भी गायब है। कुछ कीमती सामान समेत सिगरेट आदि गायब थे और कुछ सामान बिखरे पड़े थे । 112 नम्बर की पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ किया। 
विज्ञापन




थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार चोरी की सूचना मिली है। छानबीन कर आवश्यक कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed