फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing on Tehsil Industries Business President

तहसील उद्योग व्यापारमंडल अध्यक्ष पर फायरिंग, बाल बाल बचे

Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firing on Tehsil Industries Business President
15- बदलापुर कस्बे में तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सेठ पर हुई फायरिंग के बाद जांच करन - फोटो : JAUNPUR
तहसील उद्योग व्यापारमंडल अध्यक्ष पर फायरिंग
विज्ञापन

12 नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, थाने से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बदलापुर। थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर रविवार को 12 की संख्या में पैदल आए नकाबपोश बदमाशों ने सराफ तथा तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सेठ गोलियां चलाईं। दिनदहाड़े फायरिंग से कस्बे में अफरातफरी मच गई। बदमाशों ने तीन चक्र फारिंग की लेकिन धनंजय ने किसी तरह अपने को बचा लिया। हमले के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश गली से महराजगंज की ओर भाग गए। पुलिस ने दो नामजद तथा दस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

तहरीर में संजय सेठ ने कहा है कि वह अपनी दुकान पर बैठे था। अर्जुन शर्मा निवासी सरोखनपुर (भटौली) उसकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने गे। मना करने पर धमकी दी और बाइक सवार बाइक लेकर एक घंटे में देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। बाद में 10-12 की संख्या में भगवा गमछे से मुंह बांधे बदमाशदुकान पर आ गए। गालीगलौज देने लगे। धनंजय को लक्ष्य कर चार गोलियां चलाईं। गोली की आवाज सुनते ही बाजार के व्यापारी दुकान की ओर दौड़े तो बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए व्यापरियों पर एक गोली चलाई। इससे व्यापारी पीछे हट गये और बदमाश महराजगंज की तरफ भाग गये। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव और सीओ राजेंद्र कुमार मौका मुआयना किया और सिंगरामऊ, महराजगंज तथा सुजानगंज पुलिस को नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा। सघन चेकिंग के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल पाया। शाम को एसपी ग्रामीण संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शीघ्र बदमाशंो की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed