फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in truck after collision with dumper, scorcher dies

डंपर से टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक-खलासी की झुलसकर मौत.....

Thu, 27 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in truck after collision with dumper, scorcher dies
जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास बुधवार की रात मिट्टी लदे डंपर से टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग में झुलसने से ट्रक के चालक और खलासी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू किया। डंपर चालक भी जख्मी हुआ है। उसे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लदा डंपर बुधवार की रात मछलीशहर की ओर से जौनपुर जा रहा था। रात करीब एक बजे फतेहगंज बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर में टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। सूचना पर 112 पीआरवी, बक्शा, सिकरारा व लाइनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। करीब एक घटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा, तब आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक के चालक-खलासी को बाहर निकाला गया, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर का ज्यादातर हिस्सा झुलस गया था। चालक की पहचान देवरिया जिले के बरहज थाना अंतर्गत परसिया तिवारी निवासी दीपनारायण (27) पुत्र इंद्रजीत और खलासी महराजगंज जिला निवासी जितेंद्र चौहान (26) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया था। लालाबाजार और पकड़ी ब्लॉक के रास्ते वाहन गुजारे गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed