फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in the shop due to short-circuit, goods worth lakhs burnt

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in the shop due to short-circuit, goods worth lakhs burnt
मुंगराबादशाहपुर। साहबगंज सिनेमा गली के पास स्थित कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार की रात दो बजे शार्टसर्किट होने से आग लग गई। इसमें रखी नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि घर की छत व दीवारों में बड़ी दरारें आ र्र्गइं। मौके पर पहुंची सतहरिया और मडि़याहूं फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के गल्ला मंडी निवासी बलराम जायसवाल की ब्रांडेड कपड़ों की दुकान है। इस दुकान में तीन तल तक सामान रखा गया था। दुकान से धुआं उठते देख ग्रामीणों ने दुकान मालिक को सूचना दी। वहीं, आसपास के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग बढ़ गई। सूचना पर पुलिस, नगरपालिका परिषद का पानी टैंकर व अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पीडि़त बलराम जायसवाल ने बताया कि नकदी समेत काफी सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया की शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। घटना की जानकारी ली गई। सुबह छह बजे आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed