फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in shop and warehouse due to short circuit

शार्ट सर्किट से दुकान और गोदाम में लगी आग

Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop and warehouse due to short circuit
धर्मापुर बाजार स्थित आशीष फर्नीचर में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद गोदाम में जली पड़ी लकड़ियां औ - फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित आशीष फर्नीचर की दुकान और गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाता तब तक दुकान में रखा सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई। धर्मापुर बाजार निवासी सरोज गुप्ता की आशीष फर्नीचर हाउस की दुकान और गोदाम है।
विज्ञापन

हररोज की तरह फर्नीचर हाउस में कार्य कर रहे कारीगर और मिस्त्री दुकान से काम निपटा कर घर चले गए। बगल में ही सरोज गुप्ता का मकान है। इसमें सरोज गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। वह लोग खाना खाकर सो गए। फर्नीचर हाउस के मालिक सरोज गुप्ता के मुताबिक, रविवार देर रात एक बजे दुकान और गोदाम में तेज आग की लपटें दिखीं। भागकर देखा तो दुकान में रखा सामान जल रहा था। उसी समय फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गोदाम में रखा एक जनरेटर, मशीन आदि जल गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed