फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in moving Scorpio due to short circuit, survivors

चलती स्कार्पियो में शार्ट सर्किट से लगी आग, बचे सवार

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving Scorpio due to short circuit, survivors
जलालपुर। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार साढ़े तीन बजे असबरनपुर गांव के समीप चलती स्कार्पियो में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी धू-धू कर जल गई। गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। गाड़ी और उसमें रखा कागजात आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार बृजेश सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व बदलापुर में एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें अप्पू सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें लेकर वाराणसी एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराकर वापस अपने गांव बबुरी बदलापुर लौट रहे थे। हमलोग जैसे ही असबरनपुर पहुंचे, तभी चालक की सीट के नीचे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक हमलोगों गाड़ी रोकर बाहर निकलते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गाड़ी में पप्पू सिंह, बृजेश सिंह और चालक मो. अली सवार थे। किसी तरह से गाड़ी को रोककर लोग बाहर निकल और अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर भीड़ लग गई। देखते ही देखते स्कार्पियो पूरी तरह से जल गई। संयोग अच्छा था कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed